पास्को एक्ट में वांछित चल रहे अपराधी को बिनावर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बदायूं
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज थाना बिनावर पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 30/ 20 धारा 377 511 आईपीसी तथा 7/ 8 पास्को एक्ट तथा 3(2)5 अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अभियुक्त मोहित पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम किशोर पुर थाना बिनावर जिला बदायूं को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सुधा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला कारागार बदायूं भेजा जा रहा हैं।