भारतीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार संगठन झांसी मंडल इकाई में मनोनीत किए गए पदाधिकारी
झांसी। भारतीय रेलवे उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार संगठन दिल्ली झांसी मंडल इकाई में आज राष्ट्रीय संयोजक महेश पटेल जी के निर्देश अनुसार झांसी डिवीजन प्रेसिडेंट विकास शर्मा ने पदाधिकारी मनोनीत की धोषणा की जिसमें मंडल इकाई में वाइस प्रेसिडेंट पद पर शुभम गौतम निवासी झांसी नगर एवं सचिव पद पर मेघा सरयारसर निवासी झांसी नगर को मनोनीत किए जाने की घोषणा की गयी। इस अवसर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वह रेलवे उपभोक्ताओं की समस्याओ के लिए निरंतर कार्य करेंगे। लखनऊ डिवीजन प्रेसिडेंट राज मल्होत्रा ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।