सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*बांदा: समाज कल्याण विभाग से वृद्धा पेंशन ले रहे 72 हजार बुजुर्गों का आधार प्रमाणीकरण 31 मार्च तक कराया जाना है। लेकिन अभी तक 20 फीसद भी प्रमाणीकरण नहीं हो सके हैं। बिना प्रमाणीकरण के अप्रैल से बुजुर्गों के खाते में पेंशन नहीं जाएगी। डीएम ने सभी एसडीएम, बीडीओ और ईओ को आधार प्रमाणीकरण शत प्रतिशत कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही एक सप्ताह में इसकी प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है।*

 *बांदा: समाज कल्याण विभाग से वृद्धा पेंशन ले रहे 72 हजार बुजुर्गों का आधार प्रमाणीकरण 31 मार्च तक कराया जाना है। लेकिन अभी तक 20 फीसद भी प्रमाणीकरण नहीं हो सके हैं। बिना प्रमाणीकरण के अप्रैल से बुजुर्गों के खाते में पेंशन नहीं जाएगी। डीएम ने सभी एसडीएम, बीडीओ और ईओ को आधार प्रमाणीकरण शत प्रतिशत कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही एक सप्ताह में इसकी प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है।*


जनपद में 72 हजार लाभार्थी वृद्धा पेंशन पा रहे हैं। अभी जनवरी माह में उनके खातों में तीन-तीन माह की पेंशन एक-एक हजार रुपये प्रति माह की दर से भेजी गई है। शासन ने अब राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है। यदि किसी लाभार्थी ने अपने आधार का प्रमाणीकरण नहीं कराया तो उनकी पेंशन अप्रैल से रुक जाएगी। खाते में पैसा ट्रांसफर ही नहीं होगा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि तीन मार्च से जनपद में आधार प्रमाणीकरण कराया जा रहा है। अभी तक 20 प्रतिशत लाभार्थियों का भी प्रमाणीकरण नहीं हो सका है। 31 मार्च के महज पांच दिन ही बचे हैं। जबकि प्रमाणीकरण के लिए 31 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को आधार प्रमाणीकरण के लिए दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि अपने अधीनस्थ कर्मियों को प्रभावी निर्देश दें और अभियान चलाकर प्रमाणीकरण कराएं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण कराकर समाज कल्याण अधिकारी को इसकी प्रगति रिपोर्ट दें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम* "निवेश एवं रोजगार" थीम पर प्रशासन भव्यता से मनाएगा यूपी दिवस लखीमपुर खीरी 20 जनवरी।  शासन के निर्देश पर जनपद खीरी में "निवेश एवं रोजगार" मुख्य थीम पर 24 से 26 जनवरी की अवधि में 'उत्तर प्रदेश दिवस-2023' को समारोहपूर्वक आयोजित होगा, जिसमें सभी विभागों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।  डीएम ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में यूपी दिवस पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम होगा। जिसमें निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित होगी। आयोजन में निवेश एवं रोजगार, डिजिटल उत्तर प्रदेश, साइबर सुरक्षा व उन्नत प्राकृतिक कृषि विषयों पर प्रदर्शनियाँ आयोजित होगी। संबंधित विभाग विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, जनपदों की विशिष्ट प्रतिभाओं की सफलता की कहानी को भी फोटो, फिल्म, ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित करें।इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग/एमएसएमई, एनयूएलएम, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनियाँ भी लगेगी। इस अवसर ...

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...